FIFA WC 2022: जापान के सामने होगी स्पेन की चुनौती, कोस्टारिका के खिलाफ जर्मनी को हर हाल में चाहिए जीत

 


कतर (Qatar)में खेले जा रहे फीफा विश्व कप 2022 का रोमांच अपने चरम पर है। फीफा विश्वकप (Fifa worldcup) का आज 13वां दिन है। आज इस टूर्नामेंट में चार मुकाबले खेले जाएंगे। ग्रुप एफ और ग्रुप ई की टीमें आज अपने आखिरी मुकाबले खेलेंगी। पहले ग्रुप एफ में क्रोएशिया (Croatia) का मैच बेल्जियम (Belgium) के साथ है और कनाडा (Canada) की टीम मोरक्को (Morocco) से खेलेगी। इसके बाद ग्रुप ई में जापान (Japan) के सामने स्पेन की चुनौती है तो कोस्टारिका (Costa Rica) का मुकाबला जर्मनी (Germany) से है।

बता दें कि स्पेन (Spain) दो मैचों के बाद ग्रुप-ई में चार अंकों के साथ शीर्ष पर है। वहीं जापान (Japanऔर कोस्टारिका (Costa Rica) दोनों तीन अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं जबकि जर्मनी (Germany के पास सिर्फ एक अंक है। ऐसी परिस्थितियों में ग्रुप की चारों टीमों के पास अगले चरण के लिए क्वालिफाई करने का मौका है। यह मैच हारने पर जापान (Japan) की टीम अंतिम-16 से बाहर हो सकती है। वहीं, स्पेन (Spain) के हारने पर कोस्टारिका (Costa Rica)  के पास भी अंतिम-16 में जाने का मौका रहेगा। दोनों टीमें पहली बार एक दूसरे के खिलाफ खेल रही है, लेकिन कागजों पर स्पेन (Spain) की टीम जापान जापान (Japan)से कहीं ज्यादा मजबूत है।

वहीं चार बार की चैम्पियन जर्मनी (Germany) को फीफा विश्वकप (Fifa worldcup)के ग्रुप-ई मैच में कोस्टारिका के खिलाफ मैदान में उतरेगी। जर्मनी को नॉकआउट में पहुंचने के लिए हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। इसके अलावा उसे ग्रुप के दूसरे मैच में जापान के खिलाफ स्पेन की जीत की दुआ करनी होगी। जर्मनी के मिडफील्डर थॉमस मूलर ने कहा- ईमानदारी से कहूं तो अभी तक हमने ऐसा कुछ नहीं किया, जिसका जश्न मनाया जाये। जब फुटबॉल जगत जर्मनी बनाम कोस्टा रिका मैच देखता है, तो मुझे लगता है कि बाहर से हम मैच जीतने के दावेदार है। यह स्पष्ट है कि हमें हर हाल में जीतना है। इसी से हम अपना सम्मान हासिल कर सकते है। Read More

Comments

Popular posts from this blog

India beat South Africa by 16 runs in the second T20 match, took an unassailable lead in the series

south industry is all about nepotism, people don'tsee it - Avika Gor

ED के सामने पेश हुई नोरा फतेही, 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हो रही पूछताछ