Diwali 2022: दीपावली पर प्रियजन को उपहार में न दें ये चीजें, उठाना पड़ सकता है नुकसान

इस साल दीपावली का पर्व 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा। दीपावली का त्योहार हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनायी जाती है। दीपावली पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक स्वरूप मनाया जाता है। इस दिन सभी लोग अपने सगे-सम्बन्धियों को दीपावली का उपहार देते हैं। हिंदू परम्परा में यह चलन काफी लम्बे समय से चलता आ रहा है। तो अगर आप इस दीपावली अपने सगे-सम्बन्धी या मित्र को कोई खास उपहार देना चाहते हैं तो इन बातों का खास ध्यान रखें। ज्योतिष शास्त्र में कुछ चीजों को उपहार में देने की मनाही की गयी है। कहा जाता है कि इन चीजों को उपहार में देने में व्यक्ति को नुकसान उठाना पड़ सकता है। कभी गिफ्ट न करें चप्पल या जूते दीपावली के पर्व पर कभी भी किसी प्रियजन को जूते-चप्पल उपहार में न दें। ऐसा करने से घर...