Mermaid लुक में ‘मिली’ गर्ल Janhvi Kapoor के कातिल लुक पर फैंस हुए फिदा

 


बाॅलीवुड की धड़क गर्ल जान्हवी कपूर ने बेहद कम समय सफलता की बुलंदियों तक पहुंच गयी हैं। जान्हवी कपूर की फैंस फाॅलोइंग काफी लम्बी है। फिल्मों के अलावा वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं और अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपने चाहने वालों के साथ शेयर करती रहती हैं।

हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की है। इन तस्वीरों में वह बिल्कुल जलपरी की तरह लग रही है। यह तस्वीरें एली इंडिया ब्यूटी अवाॅर्ड 2022 के फंक्शन की है। जान्हवी कपूर ने भी इस अवाॅर्ड फंक्शन में हिस्सा लिया है। इस दौरान धड़क गर्ल जान्हवी कपूर का हाॅट अंदाज देख लोगों के दिलों की धड़कनें बढ़ गयी। जान्हवी कपूर के मर्मेड स्टाइल को देख फैंस घायल हो रहे हैं।

स्काई ब्लू कलर के ऑफ शोल्डर शिमरी गाउन में जान्हवी कपूर का अंदाज काफी ग्लैमरस लग रहा है। उन्होंने खुले बाल और न्यूड मेकअप से लुक को पूरा किया है। सोशल मीडिया पर जान्हवी कपूर की तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं और उनकी तस्वीरों पर उनके फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। जान्हवी कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म ‘मिली’ रिलीज हुई है। जो दर्शकों को काफी पसंद आ रही है।



Comments

Popular posts from this blog

India beat South Africa by 16 runs in the second T20 match, took an unassailable lead in the series

south industry is all about nepotism, people don'tsee it - Avika Gor

ED के सामने पेश हुई नोरा फतेही, 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हो रही पूछताछ