दूसरी शादी की चाहत में पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, ब्लेड से काट दिया पति का प्राइवेट पार्ट

 


अपने पति -पत्नी के झगड़ों को लेकर कई खबरें पढ़ी और देखी होगी। लेकिन राजस्थान के बाड़मेर में इसी से जुड़ा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला पति से पीछा छुड़ाने के लिए सोते वक्त उसके प्राइवेट पार्ट को ब्लेड से काट दिया। मामला धोरीमन्ना भलीसर गांव का है। बताया जा रहा है कि महिला दूसरी शादी करने की चाहत में सोते हुए पति के प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड मार दी। उसकी शादी आटा-साटा प्रथा के चलते हुई थी।

बता दें कि पति का प्राइवेट पार्ट काटने की कोशिश का यह मामला एक अक्टूबर का है। पीड़ित पति ने अब पुलिस में मामला दर्ज कराया है। इससे पहले मामले को सुलझाने के लिए करीब एक महीने तक दोनों पक्षों में सामाजिक स्तर पर पंचायत चलती रही। शिकायत मिलने पर पुलिस ने पीड़ित युवक का मेडिकल कराया। मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार फिलहाल उसका घाव भर चुका है। पुलिस उसकी पत्नी से पूछताछ कर रही है।

फोन पर बात को लेकर हुआ था झगड़ा

पुलिस के अनुसार भलीसर निवासी गोमाराम पुत्र अन्नाराम (21) की शादी छह माह पहले कानू देवी (19) से हुई थी। वह सनावड़ा बाड़मेर की रहने वाली है। गोमाराम किसान है। घटना की रात को खेत में बनी ढाणी में सो रहा था। पत्नी भी साथ थी। वह फोन पर बहन और बहनोई से बात कर रही थी। इसको लेकर दोनों में बहस हो गई। थोड़ी देर बाद पति सो गया। इसके बाद रात में सोने के दौरान उसकी पत्नी ने उसके प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड से हमला कर दिया। गोमाराम दर्द से चीख उठा। परिवार के अन्य सदस्य भी जाग गए।




किसी तरह से उसे संभाला, अगले दिन सुबह उसे निजी अस्पताल लेकर गए। उसका इलाज कराया। गनीमत रही कि कट ज्यादा गहरा नहीं लगा था। इसके बाद करीब एक माह तक सामाजिक स्तर पर दोनों परिवारों में पंच-पंचायती भी चली। इस दौरान घर में रिश्तेदार की मौत भी हो गई थी। परिवार उसमें लग गया था। आखिरकार अब मामला थाने तक पहुंच गया।

बहन-बहनोई के कहने पर उठाया खौफनाक कदम

एसपी को पेश की गई रिपोर्ट में पीड़ित ने बताया कि हमले के बाद पत्नी से पूछा कि तूने ऐसा क्यों किया? इस पर उसने बताया कि बहन-बहनोई ने उससे कहा था कि तू पति का प्राइवेट पार्ट काट दे। तब वो नामर्द हो जाएगा। फिर तेरा उससे तलाक हो जाएगा। फिर तेरी शादी, तेरी पसंद के लड़के से हो जाएगी। दूसरी तरफ, पीड़ित की पत्नी ने घटना के पांच दिन बाद 6 अक्टूबर को पति और ससुराल वालों के खिलाफ महिला थाने में दहेज प्रताड़ना व मारपीट का मामला दर्ज करा दिया था। फिर वह घर छोड़कर मायके चली गई। धोरीमन्ना शिवम हॉस्पिटल के डॉ. बुधाराम विश्नोई के मुताबिक पीड़ित व्यक्ति आया था। उस समय उसने बताया था कि कुछ नुकीली चीज लग गई है। प्राइवेट पार्ट्स में ज्यादा चोट नहीं थी। इलाज करके कुछ ही घंटों में उसे घर भेज दिया था। Read More

Comments

Popular posts from this blog

India beat South Africa by 16 runs in the second T20 match, took an unassailable lead in the series

south industry is all about nepotism, people don'tsee it - Avika Gor

ED के सामने पेश हुई नोरा फतेही, 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हो रही पूछताछ