सैफई में आज होगा मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार, PM मोदी समेत कई दिग्गज होंगे शामिल


 समाजवादी पार्टी के संस्थापक, पूर्व केंद्रीयमंत्री और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का आज (मंगलवार) अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव सैफई में अपराह्न तीन बजे होगा। 82 वर्ष की आयु में सोमवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में मुलायम सिंह ने आखिरी सांस ली थी। सपा नेता के अंतिम दर्शन करने के लिए पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों के पहुंचने की संभावना है। देश के रक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार चंदन की लकड़ियों से किया जाएगा। इसके लिए कन्नौज से चंदन की लकड़ी, गुलाब के फूल लेकर सपा कार्यकर्ता सैफई पहुंचे हैं।

अंतिम दर्शन को उमड़ा सैलाब

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार शाम को सैफई पहुंचकर मुलायम सिंह यादव के अंतिम दर्शन किए और श्रद्धांजलि दी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेन्द्र सिंह और जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह भी सपा नेता के अंतिम दर्शन करने पहुंचे। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह के अंतिम संस्कार में कांग्रेस का प्रतिनिधित्व करेंगे। कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे भी अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। खड़गे पार्टी अध्यक्ष का चुनाव लड़ रहे हैं, इसलिए वह कांग्रेस के आधिकारिक नेता के रूप में शामिल नहीं होंगे। वहीं मुलायम सिंह यावद के अंतिम दर्शन के लिए सैफई में जनसैलाब उमड़ पड़ा।

राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया शोक

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को दिग्गज राजनेता मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी मृत्यु देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि सामान्य वातावरण से आए मुलायम सिंह यादव जी की उपलब्धियां असाधारण थीं। ‘धरती पुत्र’ मुलायम जी जमीन से जुड़े दिग्गज नेता थे। सभी दलों के लोग उनका सम्मान करते थे। उनके परिवार के सदस्यों और समर्थकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी मुलायम सिंह के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि सपा नेता का जाना एक बड़ी क्षति है।

Comments

Popular posts from this blog

India beat South Africa by 16 runs in the second T20 match, took an unassailable lead in the series

south industry is all about nepotism, people don'tsee it - Avika Gor

ED के सामने पेश हुई नोरा फतेही, 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हो रही पूछताछ