Womens Asia Cup 2022: भारत ने श्रीलंका को आठ विकेट से हराकर सातवीं बार जीता एशिया कप का खिताब

 


हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारत महिला टीम ने श्रीलंका को 8 विकेट से हराकर एशिया कप 2022 का खिताब अपने नाम कर लिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज करने उतरी श्रीलंकाई टीम भारतीय गेंदबाजों को आगे टीक नहीं सकी और 20 ओवर में नौ विकेट पर 65 रन ही बना पायी। भारत की ओर से रेणुका सिंह ने तीन जबकि राजेश्वरी गायकवाड़ और स्नेह राणा ने दो-दो विकेट लिये। छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने स्मृति मंधाना की विस्फोटक नाबाद 51 रनों की पारी से यह मुकाबला 9वें ओवर में ही जीत लिया। जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर 11 रन बनाकर नाबाद रहीं। इसी के साथ ही भारत ने सातवीं बार महिला एशिया कप अपने नाम किया।

इससे पहले मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। श्रीलंकाई टीम को उनका यह फैसला भारी पड़ गया। श्रीलंकाई बल्लेबाजों की भारतीय गेंदबाजों के आगे एक न चली और टीम ने केवल 9 रनों पर कप्तान चमारी अट्टापट्टू (06), हर्षिता माडवी (01) अनुष्का संजीवनी (02) और हसिनी परेरा (00) के रूप में चार विकेट खो दिये।

श्रीलंकाई टीम के विकेट खोने का सिलसिला यहीं पर नहीं रूका और टीम ने 16 ओवर में केवल 43 रन पर नौ विकेट खो दिये। केवल इनोका रानाविरा और ओशादी रानासिंघे ही कुछ संघर्ष कर सकीं। रानाविरा ने नाबाद 18 और रानासिंघे ने 13 रन बनाए। श्रीलंका की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर केवल 65 रन ही बना सकी। भारत की तरफ से रेणुका सिंह ने तीन, राजेश्वरी गायकवाड़ और स्नेह राणा ने 2-2 विकेट लिए।



Comments

Popular posts from this blog

India beat South Africa by 16 runs in the second T20 match, took an unassailable lead in the series

south industry is all about nepotism, people don'tsee it - Avika Gor

ED के सामने पेश हुई नोरा फतेही, 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हो रही पूछताछ