Mahakal Lok Ujjain: महाकाल लोक के लोकार्पण पर होंगे कई कार्यक्रम, इन 3 मंदिरों में होगी विशेष सजावट

 


मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल लोक (Mahakal Lok) का 11 अक्टूबर को पीएम नरेंद्र मोदी लोकार्पण करेंगे। इसी उपलक्ष्य मे जिलेभर के मंदिरों व घाटों पर विशेष सजावट व कार्यक्रम होंगे। इसमें पवित्र व ऐतिहासिक नगरी महेश्वर के नर्मदा घाट व मंदिरों में कई कार्यक्रम होंगे। प्रसिद्ध पर्यटन और ऐतिहासिक नगरी के रूप में महेश्वर की अपनी एक अलग पहचान है। यहां नर्मदा घाट, मंदिरों और स्थापत्य कला आधारित संरचनाएं, महेश्वरी साड़ी तथा नगर की ऐतिहासिकता अनुपम है। आगामी 11 अक्टूबर को महेश्वर के नर्मदा घाट और नगर के तीन मंदिरों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे। तीन मंदिरों में भवानी माता मंदिर, राजराजेश्वर और पंढरीनाथ मंदिर में आयोजन होंगे।

जनसम्पर्क अधिकारी पुष्पेन्द्र वास्कले ने जानकारी देते हुए बताया कि इसी दिन प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी 11 अक्टूबर को उज्जैन में महाकाल लोक का लोकार्पण करेंगे। महाकाल लोक (Mahakal Lok) के लोकार्पण को खरगोन जिले में भी मंदिरों को सजाया जाएगा तथा अन्य आयोजन होंगे।


भवानी माता मंदिर

यह मंदिर नगर के बस स्टैंड के पास माहेश्वरी नदी के किनारे पर स्थित है। पुराणों में इस मंदिर के बारे में कहा गया है कि यह भगवती माता के 108 सिद्धपीठ में शामिल है। इस मंदिर की एक यह भी विशेषता है कि यह मंदिर पाषाण के दीपस्तम्भ पर बना है।

पंढरीनाथ मंदिर



यह परमारकालीन मंदिर है, जिसका निर्माण 9वीं से 10वीं सदी के मध्य होना बताया जाता है। ऐसी सम्भावना है कि मुगलकाल में इस मंदिर के शिखर को ध्वस्त किया गया होगा, क्योंकि पुणे के प्रथम पेशवा यशवंतराव द्वारा मंदिर कर शिखर का पुनर्निर्माण करवाया गया था। इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि किसी समय यह मंदिर नर्मदा विहार करते समय बड़ा आनंददायी और अनुपम प्रतीत होता था। उसी समय मंदिर की छत्री और शिखर प्राकृतिक सुंदरता एक सुखद अनुभूति कराता था।


राजराजेश्वर मंदिर

हैहय वंश के कार्तवीर्यार्जुन के समाधि स्थल पर राजराजेश्वर शिवालय स्थित है। यहां धातु से बनी शिव-पार्वती माता की प्रतिमाएं स्थित है। इस मंदिर में अखंड ज्योत सदियों से आज भी जलती हुई देखी जा सकती है। नगर के कई नागरिक इस ज्योत के दर्शन के लिए लालायित रहते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

India beat South Africa by 16 runs in the second T20 match, took an unassailable lead in the series

south industry is all about nepotism, people don'tsee it - Avika Gor

ED के सामने पेश हुई नोरा फतेही, 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हो रही पूछताछ