ब्लैक साड़ी में Shehnaaz Gill के राॅयल लुक को देख फैंस बोले ‘Gorgeous Queen’

 


बिग बॉस 13 से देश के सभी दिलों की धड़कन बन चुकी अभिनेत्री शहनाज गिल एक बार फिर ट्रेडिशनल इंडियन लुक में नजर आईं। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल शहनाज गिल का यह वीडियो निर्माता रमेश तौरानी के घर पर आयोजित दीवाली का पार्टी का है। पार्टी में शहनाज गिल का लुक काफी एट्रेक्टिव है।

शहनाज गिल ने ब्लैक कलर की साड़ी पहनी हुई है। साथ ही कानों में सिंपल ईयररिंग्स और हाथों में कंगन पहने हुए हैं। बालों को पोनी कर उन्होंने अपने लुक को पूरा किया है। वहीं एक अन्य तस्वीर में वह अभिनेता विक्की कौशल के साथ पोज देती हुई नजर आयीं। शहनाज का ये इंडियन लुक काफी सुर्खियां बटोर रहा है और उनके चाहने वाले उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर शहनाज की इस वीडियो पर कमेंट करते हुए यह यूजर ने लिखा कि ‘हमारी गार्जियस क्वीन’।

वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि ‘काले रंग में शाही राजकुमारी। शहनाज गिल उनके इस वीडियो पर किस, फायर, हार्ट जैसे इमोजी भी शेयर कर रहे हैं। शहनाज गिल के अभिनय की बात करें तो वह जल्द ही सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई, किसी की जान’ में नजर आयेंगी। इसके साथ ही वह फिल्म ‘100%’ में दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके साथ जाॅन अब्राहम, रितेश देशमुख और नोरा फतेही भी नजर आयेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

India beat South Africa by 16 runs in the second T20 match, took an unassailable lead in the series

south industry is all about nepotism, people don'tsee it - Avika Gor

ED के सामने पेश हुई नोरा फतेही, 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हो रही पूछताछ