एसएससी सीजीएल भर्ती के लिए आवेदन का आज आखिरी दिन, जल्द करें रजिस्ट्रेशन

 


स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) आज संयुक्त स्नातक स्तरीय (SSC CGL Recruitment 2022) परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन बंद कर देगी। जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अब तक आवेदन नहीं किया है वे ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार ध्यान दें कि ऑनलाइन एप्लीकेशन फीस भरने की आखिरी तारीख 9 अक्टूबर 2022 है। ऑनलाइन भुगतान सहित आवेदन पत्र सुधार के लिए विंडो की तिथि 12 अक्टूबर से 13 अक्टूबर, 2022 तक समय दिया जाएगा। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने पहले ही इस बारे में स्पष्ट कर दिया था कि आवेदन की समय सीमा को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा।

एसएससी सीजीएल परीक्षा के तहत 20 हजार पदों पर भर्ती होगी। अभ्यर्थी आज शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने आवेदन फॉर्म में किसी भी प्रकार की गलती को 12 और 13 अक्टूबर के दिन ठीक करा सकते हैं। इन दो दिनों में सिर्फ करेक्शन किया जाएगा। इसके बाद अभ्यर्थियों को बदलाव का कोई मौका नहीं देगा।

बता दें कि टियर I परीक्षा (SSC CGL Exam 2022) दिसम्बर 2022 में आयोजित की जाएगी और उसके बाद टियर II परीक्षा होगी जिसके विषय में जानकारी जल्द ही साझा की जाएगी। नीचे ऑनलाइन आवेदन करने के लिए स्टेप बाय स्टेप तरीका दिया गया है। इन स्टेप्स को फॉलो कर आप आवेदन कर सकते हैं AD सबसे पहले आपको एसएससी के आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाना होगा इसके बाद सीजीएल के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा पोर्टल पर लॉग-इन करें और आवेदन करें डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें परीक्षा शुल्क का सबमिट करें आवेदन पत्र जमा करें।

आवेदन के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो

सबसे पहले आपको एसएससी के आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाना होगा। इसके बाद सीजीएल के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर पोर्टल पर लॉग-इन करें और आवेदन करें। फिर डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। इसके बाद परीक्षा शुल्क का सबमिट करें आवेदन पत्र जमा करें।

कितना देना होगा शुल्क

परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क महिलाओं, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और ईएसएम को छोड़कर सभी श्रेणियों के लिए 100 रुपये निर्धारित है। ग्रुप ‘बी’ और ग्रुप ‘सी’ के विभिन्न पदों को भरने के लिए संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा 2022 आयोजित की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

India beat South Africa by 16 runs in the second T20 match, took an unassailable lead in the series

south industry is all about nepotism, people don'tsee it - Avika Gor

ED के सामने पेश हुई नोरा फतेही, 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हो रही पूछताछ