ट्रेडिशनल इंडियन लुक में अप्सरा की तरह नजर आयीं एक्ट्रेस शहनाज गिल

 


अभिनेत्री शहनाज गिल सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं और अपनी क्यूट स्माइल और बेहतरीन अदायगी से अपने फैंस के दिलों पर हमेशा राज करती है। हाल ही में सोशल मीडिया पर शहनाज गिल का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह ट्रेडिशनल इंडियन लुक में किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं।

वीडियो में देख उनके फैंस एक बार फिर उन पर अपना दिल हार बैठे हैं। वीडियो में शहनाज ने सिल्वर और गोल्ड कलर की कांजीवरम साड़ी में दिखायी दे रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने हैवी ज्वेलरी कैरी किया हुआ था। बालों में जूड़ा बनाकर उसमें सफेद फूलों का गजरा लगाया हुआ है। वीडियो में शहनाज गिल के किलर पोज देखने लायक है।

शहनाज गिल की इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर काफी पसंद कर रहे हैं और अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। यूजर इस वीडियो पर किस, हार्ट, फायर, टचवुड जैसे इमोजी भी शेयर कर रहे हैं। बात करें शहनाज गिल के वर्कफ्रंट की तो वह जल्द ही सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई, किसी का जान’ में नजर आयेंगी। इसके साथ ही उनके पिटारे में कई और भी फिल्में हैं।

Comments

Popular posts from this blog

south industry is all about nepotism, people don'tsee it - Avika Gor

India beat South Africa by 16 runs in the second T20 match, took an unassailable lead in the series

GHAZIABAD ‘LOVE-JIHAD’ CASE: ACCUSED SHAHNAWAZ KHAN ‘BADDO’ HAD 30 PAKISTANI CONTACTS