दिवाली के समय लग रहा है सूर्य ग्रहण, जानें 24 या 25 अक्टूबर को कब मनायी जाएगी दीपावली

 


हिंदू धर्म में दीपावली पर्व का विशेष महत्व है। यह अधर्म पर धर्म की विजय के प्रतीक स्वरूप मनाया जाना वाला खास पर्व है। यह पर्व कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। इस बार दीपावली पर्व की तिथि को लेकर थोड़ा असमंजस की स्थिति बनी हुई है। दीपावली पर्व के दौरान ही अमावस्या तिथि को सूर्य ग्रहण भी लग रहा है। ऐसे में लोगों को दीपावली और गोवर्धन पूजा की तिथि को लेकर संशय बरकरार है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार ग्रहण के दौरा कोई भी मांगलिक कार्य शुभ नहीं माना जाता है। ऐसे में हम आपको बताते हैं कि इस साल दीपावली का पर्व कब मनाया जाएगा

इसके उपरांत इसी दिन दोपहर बाद 4 बजकर 30 मिनट से अमावस्या लग जाएगी, तो रात को दीपावली मना सकते हैं। इसमें दीपदान व श्रीलक्ष्मी-गणेश पूजन किया जा सकता है। दूसरे दिन सूर्य ग्रहण के कारण अन्नकूट व गोवर्धन न करके इसके दूसरे दिन 26 अक्टूबर में करना शुभ रहेगा। धर्मशास्त्र में ग्रहण काल में कोई भी शुभ कार्य वर्जित माना गया है। इस साल दीपावली 24 अक्टूबर को मनाई जाएगी और इसके दूसरे दिन चूंकि सूर्य ग्रहण पड रहा है, इस कारण 25 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा न करके इसके दूसरे दिन 26 अक्टूबर को ही करना श्रेष्ठ रहेगा। 27 अक्टूबर को यमद्वितीय व चित्रगुप्त पूजा की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

India beat South Africa by 16 runs in the second T20 match, took an unassailable lead in the series

south industry is all about nepotism, people don'tsee it - Avika Gor

ED के सामने पेश हुई नोरा फतेही, 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हो रही पूछताछ