इस पंडाल में दिखेगी अक्षरधाम की झलक, स्वर्ण कमल पर विराजेंगी मां भगवती



 इस बार छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा क्षेत्र में अक्षरधाम मॉडल पर देवी मां का पंडाल तैयार किया गया है। इस विशाल पंडाल में हीरे-मोती और रत्नों से जड़ित 35 फीट ऊंची मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इस बार प्रमुख आकर्षक स्वर्ण कमल होगा, जिसमें मां दुर्गा विराजमान रहेंगी। वहीं सिर पर चांदी की छत्र बनाई जाएगी।

करीब 20 फीट व्यास वाले चांदी से रजत छत्र के नीचे स्वर्ण कमल में मां दुर्गा विराजमान रहेंगी। उल्लेखनीय है कि नैला स्टेशन की मां दुर्गा की प्रतिमा हर साल अपने आप में शोभनीय होती हैं। चाहे हीरे-मोती और नवरत्नों से जडि़त प्रतिमा हो या 50, 200, 500 एवं 2000 रुपए के नए नोटों से सुसज्जित मां दुर्गा की मूर्ति। इस बार भी श्रीश्री दुर्गा पूजा उत्सव सेवा समिति का दुर्गोत्सव जिला और प्रदेश ही नहीं बल्कि देेशभर में चर्चित होगा।

बंगाल के कारीगर बनाएंगे स्वर्ण कमल –

समिति के अध्यक्ष राजेश पालीवाल ने बताया कि मां दुर्गा की प्रतिमा सोने से तैयार 20 फीट के स्वर्ण कमल में विराजमान रहेंगी। करीब 40 फीट व्यास वाला कमल का फूल बनेगा, जिसमें सोने की परत चढ़ेगी। चांदी ऊपर 20 फीट व्यास वाला चांदी की छत्र बनाई जाएगी। स्वर्ण कमल बनाने के लिए बंगाल के कारीगरों से चर्चा चल रही है। सब कुछ सही रहा तो स्वर्ण कमल पर मां दुर्गा विराजमान होंगी। वहीं प्रवेश द्वार को दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर की तरह होगा। जिसकी ऊंचाई 110 और चौड़ाई 100 फीट रहेगी।

Comments

Popular posts from this blog

India beat South Africa by 16 runs in the second T20 match, took an unassailable lead in the series

south industry is all about nepotism, people don'tsee it - Avika Gor

ED के सामने पेश हुई नोरा फतेही, 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हो रही पूछताछ