Durand Cup: बंगाल के राज्यपाल द्वारा सुनील छेत्री को धक्का देने वाला वीडियो हुआ वायरल

 पश्चिम बंगाल के राज्यपाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। दरअसल, इस वीडियो में डूरंड कप जीतने पर भारतीय कप्तान सुनील छेत्री को पुरस्कार देते नजर आ रहे हैं। पुरस्कार देते समय वह सुनील छेत्री को धक्का देते दिख रहे है। बता दें कि सुनील छेत्री बेंगलुरु एफसी के कप्तान है।



छेत्री की कप्तानी में पहली बार बेंगलुरु FC ने डूरंड कप का खिताब जीता है। वहीं इस मैच में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल गणेशन सेरेमनी बतौर गेस्ट शामिल हुए थे। पुरस्कार वितरण के दौरान फोटो सेशन की बारी आई तो राज्यपाल थोड़ा दब रहे थे वहीं, सुनील छेत्री एक दम सामने खड़े थे। जिस पर राज्यपाल ने छेत्री को पकड़कर साइड किया। इसके बाद ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया। वीडियो के वायरल होने पर कई फुटबॉल प्रेमी उनको ट्रोल करने लगे। बता दें कि डूरंड कप का फाइनल रविवार को कोलकाता में हुआ था।

रविवार को इस टूर्नामेंट में बेंगलुरु FC ने मुम्बई सिटी FC को 2-1 से हरा दिया। सुनील छेत्री की कप्तानी में पहली बार डूरंड कप का खिताब जीता गया है। आपको बता दें कि बेंगलुरू FC के लिए एलेन कोस्टा और शिव शक्ति ने गोल किया वहीं, मुम्बई के लिए लालंगमाविया राल्ते ने गोल किया।

Comments

Popular posts from this blog

India beat South Africa by 16 runs in the second T20 match, took an unassailable lead in the series

south industry is all about nepotism, people don'tsee it - Avika Gor

ED के सामने पेश हुई नोरा फतेही, 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हो रही पूछताछ