RRB Railway Recruitment 2022

 


 रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ग्रुप डी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा शनिवार को यानी 13 अगस्त, 2022 को आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। आज आरआरबी की वेबसाइट्स पर एडमिट कार्ड का लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। हालांकि सबसे पहले उन्हीं अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड जारी होगा जिनका एग्जाम 17 अगस्त के दिन है। जो उम्मीदवार आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट या यहां दिए गए लिंक से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

दरअसल पिछले आंकड़ो को देखें तो बोर्ड परीक्षा से तीन से चार दिन पहले एडमिट कार्ड जारी कर देता है, इसी क्रम में बोर्ड ने प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा केंद्र में इस बार बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन होगा इसलिए अभ्यर्थियों को अपना ऑरिजनल आधार कार्ड लाना होगा। हाल ही में बोर्ड ने परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी किया था।

जानिए कैसे करें डाउनलोड एडमिट कार्ड

आरआरबी की आधिकारिक साइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी रखें।

बता दें, आरआरबी ग्रुड डी परीक्षा 17 अगस्त से 25 अगस्त 2022 तक आयोजित की जाएगी। इसके लिए 1 करोड़ 15 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने अपना पंजीकरण करवाया है, जिसमें से 1.3 लाख उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। ये परीक्षा सीबीटी मोड पर आयोजित की जाएगी, परीक्षा कुल 100 मार्क्स की होगी, प्रत्येक प्रश्न 1 मार्क्स का होगा, इसके लिए अभ्यर्थियों को कुल 90 मिनट का समय दिया जाएगा। ध्यान रहे यहां निगेटिव मार्किंग भी होगी, प्रत्येक गलत उत्तर के एक तिहाई अंक काटे जाएंगे। इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) आयोजित की जाएगी। इसके आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार किया जाएगा।

40% अंक प्राप्त करने वाले होंगे पास

छात्रों को सामान्य विज्ञान, गणित, सामान्य बुद्धि और तर्क और सामान्य जागरूकता और करंट अफेयर्स के 100 प्रश्न 1 घंटे 30 मिनट में पूरे करने होंगे। जो गलत उत्तर को चिह्नित करेंगे उनके 1/3 अंक काट लिए जाएंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा। परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए, उन्हें कम से कम 40% अंक प्राप्त करने चाहिए। हालांकि, ओबीसी और एससी वर्ग के उम्मीदवारों को 30% अंक प्राप्त करने की आवश्यकता है, जबकि एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 35% अंक आवश्यक हैं।


Comments

Popular posts from this blog

India beat South Africa by 16 runs in the second T20 match, took an unassailable lead in the series

south industry is all about nepotism, people don'tsee it - Avika Gor

ED के सामने पेश हुई नोरा फतेही, 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हो रही पूछताछ